हरनौत (अपना नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र के कोलावां पंचायत स्थित बरूणतर गांव के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता रामबाबू पासवान के आकस्मिक निधन पर शनिवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम परिसर के समीप फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ डीलर ब्रह्मानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में किया गया।
सभा में प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली विक्रेता, सहयोगी तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दिवंगत रामबाबू पासवान के व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जनवितरण व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर है और समाज ने एक समर्पित सेवाभावी व्यक्ति खो दिया है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही पीडीएस विक्रेता राजेश कुमार (चेरो) के पिता स्वर्गीय विजय साव के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।
शोकसभा में जनवितरण प्रणाली विक्रेता गजानंद मालवीय, सुनील कुमार उर्फ बबलू, संजीव कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे और दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीडीएस विक्रेता के निधन पर हरनौत में शोकसभा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Written by Sanjay Kumar
Published on:







