शिक्षा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए संत जोसेफ स्कूल खुदागंज के निदेशक विक्की कुमार सिंह

Written by Sanjay Kumar

Published on:

मोहम्मद जियाउद्दीन
इस्लामपुर (अपना नालंदा)। खुदागंज बाजार स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक विक्की कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “शिक्षा रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजधानी पटना स्थित रेड वेलवेट होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

अवार्ड समारोह में प्रख्यात गणितज्ञ एवं नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. के.सी. सिन्हा ने विक्की कुमार सिंह को सम्मानित किया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके सतत प्रयास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान को मान्यता देने के रूप में प्रदान किया गया।

विक्की कुमार सिंह को पूर्व में भी कई शैक्षणिक और सामाजिक सम्मान मिल चुके हैं। उनके इस नए सम्मान पर स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सभी ने इसे विद्यालय की उपलब्धि के रूप में देखा।

निदेशक के सम्मानित होने पर पनहर पंचायत की मुखिया सलमा खातून, समाजसेवी आजाद आलम, पैक्स अध्यक्ष राजेश मिस्री, राजा मिस्त्री, डॉ. पीयूष कुमार गौतम सहित क्षेत्र के अनेक बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment