धर्म यादव के घर से दो अवैध देशी कट्टा बरामद, बिहार थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Written by Subhash Rajak

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में आज शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त के घर से दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए। यह कार्रवाई बिहार थाना कांड संख्या 384/25 के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, वादी विन्देश्वर मिस्त्री (उम्र 75 वर्ष), पिता स्व. केदार मिस्त्री, निवासी उपरौरा, थाना-बिहार, जिला-नालंदा के लिखित आवेदन पर बिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला भारतीय दंड संहिता बीएनएस 2023 की धारा 126(2), 115(1), 125(बी), 109(1), 305(ए) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। नामजद अभियुक्त धर्म यादव, पिता कमेश्वर यादव, निवासी उपरौरा को बनाया गया है।

कांड की छानबीन के लिए अनुसंधानकर्ता सअनि नागेश्वर कुमार को नियुक्त किया गया। शनिवार को पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. सुशील कुमार पासवान, स.अ.नि. नागेश्वर कुमार एवं बिहार थाना के सशस्त्र बल के सिपाहियों के साथ धर्म यादव के घर पहुंचे। पुलिस को देखते ही धर्म यादव फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा विधिवत रूप से घर की तलाशी ली गई, जिसमें दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment