अपना नालंदा संवाददाता थरथरी । संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को थरथरी प्रखंड में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।समारोह के दौरान भाकपा माले नेता मुन्नीलाल यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके आदर्शों पर चलना ही देश की एकता और समरसता को बनाए रखने का एकमात्र रास्ता है।वहीं, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बाबा साहेब को ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा, “बाबा साहेब ने शिक्षा का जो अमृत समाज को दिया है,
उसका जितना अधिक सेवन होगा, समाज उतना ही सशक्त और जागरूक बनेगा।”इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, विनय कुमार, राजकुमार, भाकपा माले नेता मुन्नीलाल यादव, बखोरी प्रसाद, विनोद समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।







