राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता हेतु नालंदा में 19 जून को होगा अंडर- 18 खिलाड़ियों का ट्रायल

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। आगामी राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए नालंदा जिले के अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए 19 जून 2025 को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल किसान +2 उच्च विद्यालय, धरहरा (नालंदा) के मैदान में संपन्न होगा।

इस चयन ट्रायल में नालंदा जिले के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को शाम 4:00 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड, उसकी छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लानी होगी।

इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी +91 95723 59900 (रितेश) पर संपर्क कर सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन, नालंदा के अध्यक्ष मुन्ना लाल, सचिव उमेश पासवान एवं संयुक्त सचिव रेंसी राकेश राज द्वारा साझा की गई है।

Leave a Comment