राजगीर जू सफारी में वृक्ष सुरक्षा दिवस: पेड़ों को राखी बांधकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। शनिवार को राजगीर जू सफारी परिसर में वृक्ष सुरक्षा दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर का मुख्य उद्देश्य प्रकृति, पर्यावरण और वृक्षों के संरक्षण के प्रति आमजन में चेतना जागृत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एक अनोखी पहल से हुई, जिसमें पेड़ों को राखी बांधी गई। जू सफारी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इसमें भाग लेकर पेड़ों के प्रति प्रेम और सुरक्षा का संदेश दिया।

जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम. (भा.व.से.) ने संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। राजगीर जू सफारी न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रही है, बल्कि हरियाली बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।”

इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक अजय कुमार, पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजित कुमार, वनपाल श्री निरंजन कुमार सहित सभी वनरक्षी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment