“2025 फिर से नीतिश” के नारे संग एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जोश

Written by Subhash Rajak

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)।
बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के सोहसराय स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज परिसर में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने की तथा संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद उपस्थित रहे। मौके पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, बेतिया सांसद सह एनडीए सचेतक डॉ. संजय जायसवाल, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, सांसद दिलेश्वर कामत, जदयू एमएलसी रीना यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि “बिहार में दो युवराज झूठा भ्रम फैलाने में लगे हैं, लेकिन जनता समझदार है। डबल इंजन की सरकार ने बिहार का कायाकल्प किया है। 2005 से पहले बदहाल बिहार आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।”

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा—“2005 के पहले बिहार की पहचान गड्ढों, अपहरण, अपराध और घोटालों से थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। आगामी चुनाव में जनता एनडीए को प्रचंड विजय दिलाएगी।”

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, महामंत्री विरेंद्र गोप, जिला मंत्री अमरेश कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा रानी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान सहित जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाएँ और जरूरत पड़ने पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

Leave a Comment