गांव के युवाओं को नौकरी की तैयारी में मिली नई दिशा, समाजसेवी राजेश कुशवाहा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Written by Sanjay Kumar

Published on:

प्रेम कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। गिरियक प्रखंड अंतर्गत रैतर गांव के युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी में सहयोग देने के लिए समाजसेवी राजेश कुशवाहा ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांव के उन युवाओं की समस्याओं को समझते हुए उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति का बीड़ा उठाया है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी तैयारी पूरी नहीं कर पा रहे थे।

राजेश कुशवाहा ने बताया कि गांव के अधिकांश युवक होमगार्ड, पुलिस और सेना जैसी सेवाओं में जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे आवश्यक सुविधाएं जैसे कि फिजिकल ट्रेनिंग के लिए गद्दा, गोला और अन्य आवश्यक उपकरण जुटा नहीं पा रहे थे। इसे देखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत प्रयास से ये सामग्री उपलब्ध करवाई है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि गांव के गरीब तबके के युवक भी आगे बढ़े और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर मन में जुनून और मेहनत की लगन हो तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती।

150 से अधिक युवा कर रहे नियमित अभ्यास

रैतर पंचायत के लगभग 150 से अधिक युवक-युवतियां प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से फिजिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनमें से 150 से अधिक युवा पहले ही इस क्षेत्र में अभ्यास कर देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहे युवाओं में संतु कुमार, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राहुल कुमार, लालू कुमार, बिंद कुमार, पवन, चंदन, गौतम, अशोक, अजीत, वाल्मीकि, ममता कुमारी आदि प्रमुख हैं।

गांव में इस प्रकार के सहयोग से युवाओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने समाजसेवी राजेश कुशवाहा के प्रति आभार जताया है।

Leave a Comment