हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)।शनिवार को स्थानीय प्रखंड के बीके सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहुसा में कार्यरत शिक्षिका कुमारी प्रियंका को विद्यालय परिवार और बच्चों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से आपसी सहमति (म्युचुअल) से स्थानांतरण की सुविधा शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत शिक्षक समान विषय और संवर्ग के आधार पर जोड़ी बनाकर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में 2 से 10 शिक्षकों का समूह भी पात्र माना जाता है।
कई शिक्षक अब अपने गृह जिले में स्थानांतरण के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स की मदद से उपयुक्त जोड़ीदार खोज रहे हैं।
इसी क्रम में बीके सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहुसा की शिक्षिका कुमारी प्रियंका का स्थानांतरण सुपौल जिले से किशनगंज जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय जगलाभीथा में हुआ है।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र भारती ने बताया कि कुमारी प्रियंका संगीत की अच्छी जानकार हैं और हारमोनियम बजाने में निपुण हैं। उन्हें जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान भी प्राप्त हुआ था।
विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक, अन्य शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।