मुखिया मंजूषा कुमारी की पहल, ठिठुरन में गरीबों को मिला सहारा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हरनौत (अपना नालंदा)। प्रखंड के नेहुसा पंचायत के तीरा गांव स्थित महादलित टोला में शुक्रवार को जरूरतमंद तथा असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बढ़ती ठंड के बीच गरीब परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत की मुखिया मंजूषा कुमारी द्वारा लगभग 30 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वार्ड सदस्य ओंकार कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर जरूरतमंदों की सूची तैयार कर वास्तविक लाभुकों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचायत के विभिन्न टोला में ठंड से प्रभावित गरीब परिवारों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
मुखिया मंजूषा कुमारी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण सर्द मौसम में गर्म कपड़ों का प्रबंध नहीं कर पाते। ऐसे में कंबल प्रदान कर उनकी सहायता करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने आगे बताया कि वितरण से पूर्व टीम गांव-गांव घूमकर वैसे लोगों की पहचान करती है जो वास्तव में जरूरतमंद हों।
मुखिया ने कहा कि इस तरह की मदद करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है और आगे भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियां जारी रहेंगी। मौके पर वार्ड सदस्य रविंद्र यादव, छौहरिया देवी, विष्णु मांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से लोगों में प्रसन्नता देखने को मिली।

Leave a Comment