तेलमर पुलिस ने दो लोगों को विभिन्न मामलों में किया गिरफ्तार

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत ।तेलमर थाना पुलिस ने बुधवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि बनगच्छा गांव के बालेश्वर बिंद के पुत्र शूकर बिंद को संज्ञेय अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वहीं, उसी गांव के सीता राम बिंद को नशे की हालत में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment