शहीद को श्रद्धांजलि के बाद लौटते वक्त तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत, आयशा फातिमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला अभिनंदन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। नवादा ज़िले के शहीद मनीष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर पटना लौट रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। यह स्वागत पैठना टोल प्लाजा के पास राजद नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।

Tejashwi Yadav was given a grand welcome while returning after paying tribute to the martyr, workers led by Ayesha Fatima greeted him enthusiastically

राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि शहीद मनीष कुमार के परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए राजद प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि को शीघ्र दिलवाने हेतु पार्टी गंभीरता से प्रयास कर रही है।

फातिमा ने तेजस्वी यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी वे लगातार कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे ज़मीन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनाएगी।

इस मौके पर राजद नेता यासिर इमाम, टुपटुप मलिक, प्रेम गोप, पप्पू खान, विनोद यादव, जामपुरी यादव, मंगल यादव, धर्मेंद्र यादव, टुनटुन प्रसाद, मनोज यादव, गोलू पासवान, माइकल कुमार, बंटी गोप, तबाही यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment