खेल प्रतिभा खोज: सोगरा विद्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। रविवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ के खेल मैदान में किया गया। उद्घाटन सोगरा के सचिव आफताब आलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अकाउंटेंट रंजन कुमार ने सचिव आफताब आलम को बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खेल शिक्षक सुबोध कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार पटेल, मुकेश राज, अशोक कुमार, धनंजय कुमार और शैलेन्द्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

क्रिकेट बॉल थ्रो:

अंडर-14 बालिका वर्ग: सुहानी कुमारी (यू.एम.एस. हवेली) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालक वर्ग: आकाश कुमार (उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालिका वर्ग: अनीता कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी) – प्रथम स्थान

अंडर-14 बालक वर्ग: करण कुमार (उच्च विद्यालय हवेली) – प्रथम स्थान

लॉन्ग जंप:

अंडर-14 बालिका वर्ग: अंजुम आरा (सोगरा उच्च विद्यालय) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालिका वर्ग: शिवानी रानी (उच्च विद्यालय हवेली) – प्रथम स्थान

अंडर-14 बालक वर्ग: कुणाल कुमार (यू.एम.एस. परोहा) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालक वर्ग: मोहम्मद दिलशाद (सोगरा उच्च विद्यालय) – प्रथम स्थान

दौड़ प्रतियोगिता:

अंडर-14 बालिका 60 मीटर: गौरी कुमारी (यू.एम.एस. दारोगा बिगहा) – प्रथम स्थान

अंडर-14 बालक 60 मीटर: धर्मवीर कुमार (यू.एम.एस. छबीलापुर) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालिका 100 मीटर: ज्योति कुमारी (नालंदा कॉलेजिएट) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालक 100 मीटर: नीरज कुमार यादव (यू.एम.एस. सकरौली) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालिका 600 मीटर: स्मृति कुमारी (यू.एम.एस. ओकनामा) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालक 600 मीटर: गौरव कुमार (उच्च विद्यालय हवेली) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालिका 800 मीटर: सुरुचि कुमारी (यू.एम.एस. हवेली) – प्रथम स्थान

अंडर-16 बालक 800 मीटर: चंदन कुमार (टाउन उच्च विद्यालय) – प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हुई।

Leave a Comment