बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर एसडीओ ने किया बांधों का निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। शनिवार को बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं संवेदनशील बांधों के निरीक्षण के क्रम में सरमेरा प्रखंड का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सदहा जमींदारी बांध से पेंदी बांध तक की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। विशेष रूप से सीपेज (जल रिसाव) की पहचान कर समय पर मरम्मती कार्य, सुभेद्य (कमजोर) स्थलों की मजबूतीकरण, तथा सभी चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में जीओ बैग की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ संकट से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरमेरा, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment