अपना नालंदा संवाददाता
इस्लामपुर। नगर के पक्की तालाब मुहल्ला निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी बिनोद साव (60 वर्ष) का शुक्रवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर के व्यवसायियों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. साव नगर के प्रतिष्ठित और मिलनसार व्यवसायियों में गिने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के गणमान्य लोग, समाजसेवी और व्यापारी उनके निवास स्थान पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।
शोक व्यक्त करने वालों में नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद संगीता साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू, मंत्री उमेश प्रसाद ‘अद्वितीय’, अनिल कुमार उर्फ डीएम साहब, महेन्द्र प्रसाद सेठ, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, बड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद, समिति के सचिव अधिवक्ता अनिल कुमार, भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव, विजय विश्वकर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद माथुरी, रवीन्द्र सिंह, पूर्व उपप्रमुख शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता जी सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल रहे।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।




