गिरियक में राजद की बैठक संपन्न, मोहम्मद तसदुक आजम पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
गिरियक । गिरियक प्रखंड के जिला परिषद भवन (डाक बंगला इंग्लिश) में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी धनंजय यादव उर्फ पप्पू यादव ने की।

बैठक में उपस्थित सभी राजद कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से दूसरी बार मोहम्मद तसदुक आजम को गिरियक प्रखंड राजद अध्यक्ष और यशवंत राज को प्रखंड महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया।

इस मौके पर पारस राजवंशी, अवधेश यादव, विपिन यादव, दीपक यादव सहित कई वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तसदुक आजम द्वारा पंचायत एवं नगर अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
चोरसुआ पंचायत अध्यक्ष – लक्ष्मण कुमार
,रैतर पंचायत अध्यक्ष – बुल्लू कुमार
,पूरैनी पंचायत अध्यक्ष – करनेस कुमार,
प्यारेपुर पंचायत अध्यक्ष – रविकांत कुमार,
घोषरामा पंचायत अध्यक्ष – गौरव कुमार,
पावापुरी नगर पंचायत अध्यक्ष – दयानंद रैना,
गिरियक नगर पंचायत अध्यक्ष – मो. शाहनवाज अंसारी,गाजीपुर पंचायत से – मो. खुर्शीद खान
,पंचायत अध्यक्ष – कमलेश कुमार।

इस बैठक में राजद नेता सुधीर कुमार, अवधेश यादव, वसीम, बबलू यादव, विपिन कुमार, रोशन कुमार, दीपक चौधरी, मनोज कुमार, चंदन कुमार, जियाउल और प्रशांत सहित कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को समर्थन दिया।

Leave a Comment