राजद ने मनाई अंबेडकर जयंती, संविधान बचाने का लिया संकल्प

Written by Sanjay Kumar

Updated on:

अपना नालंदा संवाददाता बिहारशरीफ। आज सोमवार को नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, पंचायतों, वार्डों एवं टोलों में किया गया, जहां उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और केक काटकर जयंती मनाई गई।

हिलसा प्रखंड के अरपा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने आज़ादी के बाद भारत को एक नई दिशा और दृष्टि दी।

उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाए। लेकिन आज देश में संविधान को दबाकर नागपुरिया कानून थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे राजद किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

”उन्होंने आगे कहा, “राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है और केंद्र सरकार के पास इससे निपटने का कोई ठोस खाका नहीं है।

”तेजस्वी यादव की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि, “महागठबंधन सरकार के अल्पकाल में तेजस्वी जी ने 5 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा, 3.50 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करना, जातीय जनगणना कर 65% आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करना, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक कार्य कर दुनिया के सामने मिसाल पेश की है।

आज हर गली-मोहल्ले में तेजस्वी जी के कार्यों की चर्चा है और आगामी चुनाव में इसका असर जरूर देखने को मिलेगा।”राजगीर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई और संविधान की रक्षा का शपथ लिया गया।इस अवसर पर दीपक कुमार, पप्पू यादव, मनोज प्रसाद, नवल यादव, अनिल अकेला, गणेश कुशवाहा, मोहम्मद फारूक आजम, दीपक यादव, अरविंद प्रसाद, पवन यादव, विनोद यादव, पिंटू चौधरी, बबलू यादव सहित कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment