हिलसा (अपना नालंदा)। हिलसा शहर के पटेल नगर स्थित आदर्श सर्वोदय विद्यालय परिसर में निजी विद्यालय संघ हिलसा की आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन सचिव अश्वनी कुमार ने किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा निजी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन केवल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के आधार पर ही किया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

इसके अलावा सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया गया, जिसमें विद्यालयों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। बैठक में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन, निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संघ के मीडिया प्रवक्ता संतोष कुमार पार्थ, शंभू शरण सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, चंद्रभूषण कुमार आर्य, संजय कुमार वर्मा, विजेंद्र शर्मा, महेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार प्रभाकर, पवन कुमार, रवि शंकर कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार, आर्यन राज, अभय प्रताप, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, नवल कुमार, गौतम पांडे, संतोष तिवारी सहित कई विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।







