अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर आगामी 29 जून 2025 को गया के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली परिसीमन महारैली को लेकर नालंदा जिला इकाई की तैयारी बैठक मंगलवार को सोहसराय स्थित गंगा मैरिज हॉल में संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी एवं नालंदा जिला प्रभारी प्रशांत पंकज ने तैयारी की समीक्षा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल भी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता रालोमो नालंदा जिला अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार नालंदा जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गया महारैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग रैली में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष भरत, संजय मेहता, विनोद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा, सुबोध पंडित, पप्पू चौधरी, प्रतिभा रानी, राजू कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अरुण पटेल, चंदन पटेल, मनोज महतो, अजयकांत चौधरी, सचिन कुशवाहा, प्रेम कुमार, चंदन, कन्हैया सिंह, अरुण कुमार, मो. आसिफ हुसैन, जयप्रकाश सिंह, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में जिला प्रभारी प्रशांत पंकज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर यह रैली प्रदेश के राजनीतिक दिशा को प्रभावित करेगी।