सुभाष रजक
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नालंदा जिला संयोजक के रूप में प्रतीक राज को दूसरी बार नियुक्त किया गया है। यह घोषणा अभाविप दक्षिण बिहार प्रांत के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग के दौरान सासाराम में की गई।
प्रतीक राज ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को गति प्रदान करेंगे।
प्रतीक राज ने आगे कहा कि वे जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने वर्ष 2017 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली थी। इसके बाद वे बिहारशरीफ नगर के नगर सह मंत्री, नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारी परिषद के सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
इसके साथ ही सत्यम कुमार को नालंदा जिले का जिला सह संयोजक बनाया गया है।
अभाविप दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिनीत लाल, डॉ. अनुज सिंह, सज्जन कुशवाहा, साहिल मेहता, विवेक कुमार, निधि कुमारी, गुड़िया कुमारी, पीयूष राज, अविनाश कुमार, मनीष आनंद सहित कई कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व प्राप्त करने पर सभी को शुभकामनाएं दीं।