पुलिस ने मकई के खेत से तीन देसी बंदूक और कारतूस का खोखा किया बरामद

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। भागनबिगहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तुफानगंज गांव के एक मकई के खेत से तीन एक नाली देशी बंदूक और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागनबिगहा थानाध्यक्ष पु.अ.नि. शैलेश कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम तुफानगंज स्थित मकई के खेत में कुछ असामाजिक तत्वों ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार छिपा कर रखा है।

सूचना मिलते ही उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचित किया और तत्पश्चात सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचकर खेत एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान मकई के खेत से तीन एक नाली देशी बंदूक एवं खेत के किनारे से एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया, जिसे विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया गया है।

छापेमारी टीम में शैलेश कुमार झा, थानाध्यक्ष, भागनबिगहा,स.अ.नि. रणविजय कुमार,सिपाही 262 अभिषेक कुमार तथा सिपाही 1722 अजय कुमार शामिल थें।
भागनबिगहा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बरामद हथियारों की जांच के साथ-साथ यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें वहां किसने और किस उद्देश्य से छिपाया था।

पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली मानी जा रही है।

Leave a Comment