चंडी रैली की गूंज से विपक्ष में हलचल – प्रगति आनंद ने जन सुराज को बताया जनता की पहली पसंद

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। जन सुराज पार्टी की महिला नेत्री प्रगति आनंद ने रविवार को चंडी में आयोजित पार्टी की रैली को ऐतिहासिक सफलता बताया। उन्होंने दावा किया कि इस रैली ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी विरोधी दलों में खलबली मचा दी है।

प्रगति आनंद ने कहा कि मौजूदा समय में जनता के पास सिर्फ एक ही विकल्प है—जन सुराज पार्टी। पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर को सुनने के लिए लोग कीचड़ से भरे मैदान में भी घंटों तक डटे रहे, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि यह रैली मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई थी, जो इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।
प्रगति आनंद ने विश्वास जताया कि बिहार में जन सुराज पार्टी की सरकार बनना तय है और लोगों को भरोसा है कि प्रशांत किशोर ही राज्य का समग्र विकास और कल्याण करेंगे।

Leave a Comment