कतरीसराय में विपक्ष का चक्का जाम प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध

Written by Subhash Rajak

Published on:

आर संतोष भारती
कतरीसराय (अपना नालंदा)। ‘मताधिकार बचाओ – लोकतंत्र बचाओ’ नारे के तहत बुधवार को महागठबंधन द्वारा आहूत चक्का जाम का आंशिक असर कतरीसराय प्रखंड में भी देखने को मिला।

भगवानपुर मोड़ के समीप स्टेट हाईवे-71 पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर कुछ घंटों के लिए आवागमन बाधित कर दिया। जाम के कारण राहगीरों और वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कतरीसराय मुखिया संघ अध्यक्ष रविरंजन उर्फ छोटू मुखिया ने किया। उनके साथ राजद, भाकपा, माले और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा जारी सघन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने मांग की कि यह फैसला तत्काल वापस लिया जाए।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
राजद अध्यक्ष विकास कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी के कटौना पैक्स अध्यक्ष पवन सिंह, मुखिया शशिभूषण कुमार, महेश्वरी सिंह, कृष्ण सिंह, भाकपा माले नेता रामधारी दास, रवि रंजन कुमार, दिनेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Leave a Comment