विश्व पर्यावरण दिवस पर हेल्पिंग हैंड नालंदा ने किया वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त बिहार का लिया संकल्प

Written by Subhash Rajak

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड नालंदा के आशुतोष कुमार द्वारा स्थानीय सुभाष पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी भारत पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ पटेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की।

कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, नालंदा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ की ओर से भी समर्थन दिया गया। विभाग की ओर से राज्य को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने और एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प दोहराया गया।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व बेन प्रखंड के पूर्व प्रमुख धनंजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर बिहार वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment