नूरसराय पंचायत उपचुनाव: सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण, दोपहर 3 बजे तक 41.5% वोटिंग

Written by Subhash Rajak

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
नूरसराय (अपना नालंदा)। बुधवार को नूरसराय प्रखंड के जगदीशपुर तियारी पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर पंचायत के 15 वार्डों के 18 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की व्यवस्था की गई थी।

प्रारंभिक घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9 बजे तक केवल 8.6% मतदान हुआ था, जिसमें 536 पुरुष और 332 महिला, कुल 868 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 21% हो गया, जिसमें 1143 पुरुष और 985 महिलाएं, कुल 2128 मतदाता वोट डाल चुके थे।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 31.7% पहुंच गया, जिसमें 1663 पुरुष और 1632 महिलाएं, कुल 3295 मतदाता मतदान कर चुके थे।

3 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 41.5% हो गया। कुल 10,074 मतदाताओं में से बड़ी संख्या में लोग दोपहर बाद मतदान केंद्रों की ओर रुख करते देखे गए।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. जियाउल हक और प्रखंड उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीएओ रामदेव पासवान लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही।

Leave a Comment