सभी वर्गों के समुचित विकास को लेकर कृतसंकल्पित है नीतीश सरकार:- मंत्री श्रवण कुमार

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बेन । बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार ने बेन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मैजरा के विभिन्न गांवों में करोड़ों की लागत से बनने वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लोगों के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्रवण कुमार ने एक के बाद एक कुल दस योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पीसीसी ढलाई, मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग, नाली निर्माण, फेवर ब्लॉक तथा आरसीसी पुल निर्माण जैसी योजनाएं शामिल थीं। ये कार्य कुल लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूरे किए जा रहे हैं।

योजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

  1. ग्राम देवरिया: टुनटुन प्रसाद के घर तक 9 लाख की लागत से पीसीसी ढलाई।
  2. ग्राम मुजफ्फरपुर: महादेव स्थान पर 9.50 लाख की लागत से मिट्टी भराई और फेवर ब्लॉक कार्य।
  3. ग्राम दाउदपुर: राजू प्रसाद के घर से मिल तक 9.50 लाख की लागत से पीसीसी कार्य।
  4. ग्राम धरहरा: टुनटुन प्रसाद से झंडू रविदास के घर तक 9 लाख की लागत से पीसीसी ढलाई।
  5. ग्राम इनायतपुर: धर्मेंद्र प्रसाद के घर से चेक डैम तक 8.40 लाख की लागत से मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग।
  6. ग्राम कोलहुआ: गजेंद्र सिंह के घर तक 8.50 लाख से मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग।
  7. ग्राम दाहाघाट: विवेक प्रसाद के घर के पास 8.40 लाख की लागत से आरसीसी पुल निर्माण।
  8. ग्राम दाहाघाट: पुल तक पहुँचने के लिए 7 लाख की लागत से मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग।
  9. ग्राम नोनीडीह: आंगनवाड़ी से संटू नट के घर तक 8.50 लाख की लागत से नाली निर्माण व पीसीसी कार्य (शिलान्यास)।
  10. ग्राम दया बिगहा: अवधेश प्रसाद के घर तक 9.50 लाख की लागत से पीसीसी कार्य।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार ने विगत 20 वर्षों में शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में राज्य में शिक्षकों की संख्या जहां मात्र 2.25 लाख थी, वहीं आज यह बढ़कर 6.49 लाख हो चुकी है। इसी तरह शिक्षा बजट भी 4366 करोड़ से बढ़कर 60,964 करोड़ हो गया है।

कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि 2005 में 42,481 पुलिसकर्मी थे, जो आज 1.10 लाख से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आपके बिहार की आपकी सरकार है, जो हर वर्ग और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव, उपप्रमुख मो. कलीम, शंभू पासवान, नागमणि प्रसाद, शैलेन्द्र पाल, टुनटुन सिंह, जीतेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रसाद, रामेश्वर केवट, राजकिशोर प्रसाद, धुरी मांझी, भगेरन पाल, बाल्मीकि प्रसाद, सुनील मांझी, ललन मांझी, पप्पू मुखिया, सीताराम केवट, संटू नट, राजाराम, तुलसी मांझी, संतोष ठाकुर, सरपंच श्रवण कुमार, विजय प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद, गौतम कुमार सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment