संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। नालंदा जिले के राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरामा ग्राम में आगामी 3 सितंबर 2025 को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता में नालंदा जिले के एनडीए के पांचों घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, योजनाओं और भविष्य की रणनीति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।जिलाध्यक्षों ने कहा कि राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस सम्मेलन में रहेगी। सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और आगामी चुनावी गतिविधियों के रोडमैप पर विशेष चर्चा होगी।

राजगीर विधायक कौशल किशोर ने कहा, “एनडीए गठबंधन की सरकार विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अवसर है।”प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं ताकि सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल हो सके।प्रेस वार्ता में राजगीर विधायक कौशल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मुकुट, रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, हम जिला उपाध्यक्ष संतरी मांझी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, अरविंद पटेल, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, भवानी सिंह, जदयू बिहारशरीफ नगर अध्यक्ष नदीम जाफर, रजनीश कुमार, आशीष चंद्रवंशी, मुरली मनोहर, राजीव कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।