अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ़। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 10 अगस्त तक आयोजित 19वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
नालंदा की एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स ज़ोन से जुड़े 6 खिलाड़ियों ने बिहार टीम की ओर से भाग लिया और सभी ने पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इनमें दिव्यांशु राज (7 वर्ष आयु वर्ग) ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, मुस्कान कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरावां) ने जूनियर 42 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, जबकि दिव्यांश बसु (एस.बी. डैफोडिल पब्लिक स्कूल), विनय कुमार (शीतल उच्च विद्यालय मघड़ा) और यम्मी आनंद ने कांस्य पदक हासिल किया।
एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी रेंसी राकेश राज ने बताया कि हमारी टीम ने कड़ी मेहनत और शानदार खेल भावना के दम पर यह सफलता हासिल की है।
विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा, सचिव संजीव जांगड़ा, बिहार कराटे एसोसिएशन के सचिव क्योशी पंकज कबंली, अध्यक्ष क्योशी अभय कुमार अतुल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी हर्ष कुमार, बिहार टीम कोच राम सिंह यादव, सुभाष कुमार, एकेडमी अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार, निर्देशक संजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, राष्ट्रीय खिलाड़ी संध्या रानी, अंकिता राज, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा की सदस्य दिव्या भारती और अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली में नालंदा की बेटी मुस्कान ने जीता रजत पदक, एकेडमी के खिलाड़ियों ने लहराया बिहार का परचम
Written by Sanjay Kumar
Published on:




