नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित यातायात निवारण संगोष्ठी में पार्किंग जोन निर्माण और यातायात कोडिंग पर जोर | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
Contents
- 1 नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित यातायात निवारण संगोष्ठी में पार्किंग जोन निर्माण और यातायात कोडिंग पर जोर | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 2 नानंद में डीएम शशांक शुभंकर ने विकास योजनाओं की प्रगति की की समीक्षा | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 3 भूकंप सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित, भूकंपरोधी तकनीकों पर जोर| Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 4 सूर्य मंदिर के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान जारी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 5 नालंदा के डाक अधीक्षक पहुंचे हरनौत, डाकघर होगा शिफ्ट | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 6 गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल नें राष्ट्रीय खिलाड़ी सार्थक राज को किया सम्मानित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 7 पंचायतों को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलेगा | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 8 दुकानदारों को जवाब देने का आदेश, कार्रवाई की चेतावनी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 9 29 जनवरी को पैक्स चुनाव, मतदान की तैयारी पूरी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 10 तेज रफ्तार बाइक के धक्के से शिक्षिका जख्मी, भाग निकला बाइक सवार | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 11 केवीके में साइंटिफिक डेयरी फार्मिंग विषय पर प्रशिक्षण | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 12 लोजपा (रामविलास) ने सड़क दुर्घटना में मारे गए बच्चे के परिवार को दी सांत्वना | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 13 धामर गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, विधायक और अंचलाधिकारी के दबाव का आरोप | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 14 आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में बबीता कुमारी चुनी गई अध्यक्ष | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 15 टीएलएम 2.0 मेला का आयोजन, विद्यालयों ने दिखाए प्रदर्शनी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 16 थरथरी में 76वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से मनाई गई सलामी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 17 इस्लामपुर में शराब तस्कर और वारंटियों की गिरफ्तारी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 18 गोनावां पंचायत में ग्राम सभा की बैठक, विकास योजनाएं पारित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 19 हरनौत में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 20 किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 21 राजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह: विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
- 22 नालंदा विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर गर्व और उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संजय कुमार
बिहारशरीफ। नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में महताब पैलेस में एक यातायात निवारण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की यातायात समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में पार्किंग जोन निर्माण और यातायात कोडिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक कुमार ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। सदस्यता विकास उप-समिति के संयोजक सुशील कुमार ने चैंबर के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया और सुझाव दिया कि इसे प्रतिष्ठानों के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए ताकि आम जनता चैंबर के सक्रिय सदस्यों की पहचान कर सके।
पार्किंग जोन की कमी बनी सबसे बड़ी समस्या
संगोष्ठी में वक्ताओं ने शहर में पार्किंग की अनुपलब्धता को प्रमुख समस्या बताया। चैंबर के सदस्य मनीष चंद्र, रंजीत कुमार, अजय कुमार गुप्ता और बबलू कुमार ने कहा कि पार्किंग जोन की कमी के कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। इससे यातायात बाधित होता है और पुलिस चालान काटने पर मजबूर हो जाती है। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पार्किंग जोन का निर्माण शीघ्र किया जाए।
यातायात पुलिस की योजना
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यातायात पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहा कि संगोष्ठी में उठाए गए मुद्दों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। अगले महीने से इन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ मुख्य मार्गों को वन-वे रूट में बदलने की योजना भी तैयार की जा रही है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत समाधान की मांग
चैंबर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में पार्किंग जोन का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने और उनके संचालन को कोडिंग के माध्यम से नियमित करने पर जोर दिया।
यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान
चैंबर के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, रंजय सिंह और विपिन कुमार सिन्हा ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर में बैनर लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर आयुक्त से अनुमति प्राप्त की जाएगी।
मासिक बैठक का निर्णय
संगोष्ठी में यह तय किया गया कि चैंबर और यातायात पुलिस प्रत्येक महीने बैठक कर समस्याओं की समीक्षा करेंगे। इससे यातायात संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने की और मंच संचालन महासचिव जवाहरलाल गांधी ने किया। इस अवसर पर दिनेश केसरिया, संजीत कुमार गुप्ता, विकास रस्तोगी, चंदन कुमार मेहता, विनय कुमार झंकार, संजोग कुमार, उमेश गुप्ता, कुणाल वर्मा, मुकेश कुमार मोद, शिव शंकर प्रसाद, शशिकांत गुप्ता, सुनील खुराना, वीरेंद्र कुमार उर्फ दीपू जी, सच्चिदानंद प्रसाद, अरविंद कुमार उर्फ बबलू, राजकुमार, अनिल गुप्ता, राजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इस संगोष्ठी ने शहर की यातायात समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक मजबूत पहल की है।
नानंद में डीएम शशांक शुभंकर ने विकास योजनाओं की प्रगति की की समीक्षा | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। आज सोमवार को नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिलाव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नानंद का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के जीर्णोद्धार, नवनिर्मित पुस्तकालय और चिल्ड्रन पार्क, वृक्षारोपण, पाथवे, नल जल योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पैइन की सफाई, सामुदायिक भवन, महादलित टोला आवास, नल-गली और कृषि योजनाओं के कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
भूकंप सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित, भूकंपरोधी तकनीकों पर जोर| Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। सोमवार को शहर के आरआईसीसी में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन अपर समाहर्ता मंजीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी आपदा से बचाव के लिए जागरूकता और भूकंपरोधी निर्माण तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।
कार्यशाला में भूकंप से पहले, भूकंप के दौरान और उसके बाद अपनाए जाने वाले व्यवहारों पर चर्चा की गई। सुरक्षा नियमों के तहत घर और कार्यालय में सुरक्षित स्थान की पहचान, प्राथमिक चिकित्सा किट तैयार रखने और भूकंप के दौरान खुले स्थान पर जाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने तीन महत्वपूर्ण स्टेप्स – “ड्रॉप, कवर और होल्ड” का पालन करने की सलाह दी।
पटना आईआईटी के भूकंप विशेषज्ञ डॉ. कौशिक राय ने भूकंप के कारणों और सुरक्षा उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से आता है और यह कम समय में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
नालंदा विश्वविद्यालय के इंजीनियर मनोज कुमार ने भूकंपरोधी भवन निर्माण तकनीकों की जानकारी दी और बताया कि मजबूत संरचनाओं के निर्माण से जान-माल की क्षति को कम किया जा सकता है।
कार्यशाला में बिल्डर्स, इंजीनियर्स और राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन, सड़क, और पुल निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भारत जैसे भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में भूकंपरोधी तकनीकों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, बिल्डर्स, इंजीनियर्स और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सूर्य मंदिर के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान जारी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। रविवार को हरनौत थाना क्षेत्र के दैली गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पईन के किनारे पड़ा हुआ था।
थानाध्यक्ष मोहम्मद अबु तालिब अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों ने दोपहर बाद शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी है।
नालंदा के डाक अधीक्षक पहुंचे हरनौत, डाकघर होगा शिफ्ट | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। जिले के डाक प्रमंडल अधीक्षक कुंदन कुमार सोमवार को हरनौत पहुंचे। मालूम हुआ कि उप डाकघर हरनौत वर्तमान में +2 हाई स्कूल हरनौत के अपोजिट साइड में किराए के मकान में दशकों से चल रहा है जो भवन जर्जर है।
यहां तक की पेयजल , शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है।इसे दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी निर्गत किया जा चुका है। जिसको लेकर डाक अधीक्षक कुदन ने श्रीचंदपुर स्थित थाना रोड में एक भवन का निरिक्षण किया।
वहां उन्होंने मकान का क्षेत्रफल, मकान बनने का वर्ष, जमीन का मूल्य, रास्ते , मकान का नक्शा , पार्किंग की सुविधा, पानी, शौचालय, बिजली एवं जनरेटर रखने की सुविधा समेत अन्य का जनकारी लिया। उन्होंने बताया कि एक महीना के अंदर में उप डाकघर शिफ्ट होगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया में है। जो किराये पर चलेगा।
ज्ञात को कुछ माह पूर्व हरनौत बाजार के निवासी सह भाजपायुमो के प्रदेश प्रवक्ता सनी कुमार पटेल ने केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस समस्या को लेकर अवगत कराया था उन्होंने कहा था कि वर्तमान में जो उप डाकघर चल रहा है वहां आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। भवन भी जर्जर है।इसके अलावा बस्ती के कुशेश्वर सिंह ने भी बिहार के सीएम व नालंदा संसद को आवेदन से अवगत कराया था।
इस उपडाकघर में करीब 24 से 25 हजार खाताधारक जुड़े हैं। वर्तमान में जो उपडाकघर किराये के मकान में संचालित है उसको 12 सौ रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह डाकघर करीब 1972 ई. से है। वहीं इस उप डाकघर के अंतर्गत 37 ब्रांच ऑफिस कार्यरत हैं । यहां छः कर्मी तैनात है।
वहीं निरीक्षण के बाद डाक अधीक्षक ने उप डाकघर भी पहुंचे तथा बैठक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मौके पर अनुमंडल डाक निरीक्षक विकास राय , उप डाकपाल संजय प्रसाद , बस्ती के कुशेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल नें राष्ट्रीय खिलाड़ी सार्थक राज को किया सम्मानित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सार्थक राज को राजभवन में सम्मानित किया गया। राजभवन द्वारा पत्र के माध्यम से उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस सम्मान समारोह में राजपाल ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, सेना के उच्च अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले प्रतिभागी और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
इस दौरान स्वागत समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बिहार के लोक नृत्य ‘झूमर’ पर कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों और सीमा पर सुरक्षा देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कोच कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि छोटी उम्र में सार्थक राज ने अपनी मेहनत से इतिहास रचा है। उन्होंने सॉफ्टबॉल थ्रो में स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तरीय पैरालंपिक खेल प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
पिछले वर्ष 2023 में मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उनकी शुरुआत हुई थी, और उसके बाद उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मैडल भी जीते।
हाल ही में 16 जनवरी 2025 को हरनौत फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उन्होंने शॉट पुट और दौड़ में गोल्ड मैडल जीता। अब वह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 1 और 2 फरवरी 2025 को पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल स्टेडियम में जाएंगे।
कोच ने यह भी कहा कि दिव्यांग जनों में खेल की बड़ी संभावनाएं हैं, और समाज के बुद्धिजीवियों को इन खिलाड़ियों की मदद करनी चाहिए।
पंचायतों को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलेगा | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। पंचायतों में जल संरक्षण और जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने इसके लिए देशभर की पंचायतों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार सरकार ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जल प्रबंधन के लिए कार्य करने वाली पंचायतों से आवेदन करने का आदेश दिया है। सभी पंचायतों को 31 जनवरी तक आवेदन करने की सूचना दी गई है।
पंचायतों को अपने कार्यों पर आधारित 500 शब्दों का डाक्यूमेंट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजना होगा, जो फिर राज्य सरकार को अनुशंसा करेगा। चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक भागीदारी, भूजल स्तर वृद्धि, जल संरक्षण संरचनाओं की संख्या और जलशेड विकास जैसी गतिविधियों पर अंक दिए जाएंगे।
दुकानदारों को जवाब देने का आदेश, कार्रवाई की चेतावनी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। बीमारी का बहाना बनाकर लंबे समय से फरार दुकानदारों से बिहारशरीफ सदर अनुमंडलाधिकारी काजले वैभव नितीन ने जवाब मांगा है। अनुमंडलाधिकारी ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि वे अपनी दुकानें संचालित करें या फिर दुकान छोड़ने के लिए आवेदन करें।
पीडीएस दुकानों की जांच के दौरान यह सामने आया है कि एक दर्जन से अधिक लाइसेंसधारी दुकानदार बीमारी का हवाला देकर दुकानों का संचालन नहीं कर रहे हैं। इन दुकानदारों के उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों से जोड़ा गया है।
जांच में यह भी पता चला कि कुछ दुकानदारों ने तो दो साल से भी अधिक समय से अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। एसडीओ काजले वैभव नितीन ने बताया कि नियमों के अनुसार दुकानदार तीन महीने से अधिक समय तक छुट्टी पर नहीं रह सकते। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
29 जनवरी को पैक्स चुनाव, मतदान की तैयारी पूरी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। जिले के 12 पैक्सों में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है और अब 29 जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों में प्रत्याशी जुट गए हैं। 199 पैक्सों के चुनाव के बाद 15 पैक्सों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है।
इनमें से तीन जगह, बिहारशरीफ के मधड़ा, तुंगी और हरनौत के डिहरी में एकल नामांकन के कारण चुनाव निर्विरोध हो गए हैं। बाकी 12 पैक्सों में मतदान होगा, जिनमें हरनौत के मुढ़ारी, नेहुसा, बस्ती नगर पंचायत, परवलपुर के शंकरडीह नगर पंचायत, बिहारशरीफ के राणाबिगहा, मुरौरा, बियावानी, गिरियक के पुरैनी, चंडी नगर पंचायत, अमरौरा, तुलसीगढ़ और हसनी शामिल हैं।
मतदान की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। बैलेट बॉक्स और मतदान पत्र लेकर मतदान कर्मी मंगलवार को बूथों के लिए रवाना होंगे। सोमवार को मतों के विखंडन का कार्य किया गया।
सदर बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 7 बजे से लेकर 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स को संबंधित प्रखंड कार्यालयों में लाकर मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। पहले अध्यक्ष के मतों की गिनती की जाएगी, इसके बाद 11 कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती होगी।
तेज रफ्तार बाइक के धक्के से शिक्षिका जख्मी, भाग निकला बाइक सवार | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
इस्लामपुर(नालंदा)। तेज रफ्तार से बाइक चला रहे एक युवक ने शिक्षिका को चपेट में लेकर घायल कर दिया। यह घटना इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर नौरंगा गांव के समीप रेलवे क्रासिंग के पास, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास घटी।
इस्लामपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धोवडीहा में पदस्थापित शिक्षिका रिजवाना परवीन अपने गजासराय मुहल्ला स्थित आवास से ड्यूटी पर विद्यालय जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने जख्मी शिक्षिका को इलाज के लिए पास के निजी चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंचाया। शिक्षिका नगर परिषद इस्लामपुर के उपमुख्य पार्षद और प्रखंड जदयू अध्यक्ष तनवीर आलम की पत्नी हैं। सूचना मिलते ही तनवीर आलम ने अपनी पत्नी का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया। घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया।
केवीके में साइंटिफिक डेयरी फार्मिंग विषय पर प्रशिक्षण | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। स्थानीय बाजार में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार से हुई। वहीं पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. विद्या शंकर सिन्हा ने साइंटिफिक डेरी फार्मिंग विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 35 प्रशिक्षुओं को निःशुल्क दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गाय , भैंस ,बकरी आदि दुधारू जानवरों के अर्थव्यवस्था की दी भी जानकारी दी जाएगी।
लोजपा (रामविलास) ने सड़क दुर्घटना में मारे गए बच्चे के परिवार को दी सांत्वना | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। लोजपा (रामविलास) के नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने आज सोमवार को अपने पांच सदस्यीय दल के साथ ग्राम मई, परवलपुर, नालंदा का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्राम मई निवासी राहुल पासवान के छह वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
ज्ञात हो कि सिद्धार्थ कुमार का 12 जनवरी 2025 को अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनका इलाज PMCH में चल रहा था, लेकिन 16 जनवरी 2025 की रात को उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने राहुल पासवान और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
सत्येंद्र मुकुट ने कहा कि वह जल्द ही सरकार से मुआवजा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे और लोजपा (रामविलास) नालंदा की तरफ से परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
धामर गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, विधायक और अंचलाधिकारी के दबाव का आरोप | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
गिरियक(नालंदा)। राजगीर थाना क्षेत्र के पावाडीह पंचायत अंतर्गत धामर गांव में रैयती जमीन पर पक्की सड़क निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामला सिलाव अंचल से जुड़ा हुआ है, जहां स्थानीय विधायक की मदद से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय अंचलाधिकारी, स्थानीय जदयू विधायक के दबाव में आकर रैयती जमीन को जबरन रास्ते में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मुद्दे पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकारी भूमि उपलब्ध है, तो सड़क का निर्माण सरकारी जमीन पर किया जाना चाहिए, न कि निजी रैयती जमीन पर।
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि सड़क के बीच में महादलित टोला का बैठका आ रहा है, जिससे विवाद उत्पन्न हो रहा है। यह सड़क सिलाव मुख्य पथ और राजगीर मुख्य पथ को जोड़ती है, और इसके मध्य में यह घर मौजूद है, जिससे सड़क निर्माण में समस्या आ रही है।
आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में बबीता कुमारी चुनी गई अध्यक्ष | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। स्थानीय बाजार के आदर्श नगर मोहल्ले में स्थित देवी स्थान परिसर में बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ शाखा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड की सेविकाओं द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों का चुनाव किया गया।
बैठक के दौरान बबीता कुमारी को अध्यक्ष, शिम्पी कुमारी को उपाध्यक्ष, निभा और रेखा को कोषाध्यक्ष, चंपा और रीना को सचिव, और निर्मला और सुनीता को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों से दो-दो सदस्य भी चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का सेविकाओं ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर किरण कुमारी, ललिता, इंदु, रिंकू, लक्ष्मी, शैल जूली सहित कई अन्य सेविकाएं भी उपस्थित थीं।
टीएलएम 2.0 मेला का आयोजन, विद्यालयों ने दिखाए प्रदर्शनी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र, उमावि गोनावां में सोमवार को टीएलएम 2.0 मेला का आयोजन हुआ। इस मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया।
मेला में शिक्षा विभाग के बीपीएम मनीष कुमार, गोनावां के मुखिया अमरेश उपाध्याय, बीआरपी नवीन कुमार दास सहित अन्य अतिथियों ने संकुल से जुड़े सभी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम (Teaching Learning Material) के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई थी।
टीएलएम 2.0 मेला में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए गए। गणितीय श्रेणी में उमावि गोनावां के शिक्षक चंदन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, पर्यावरण संबंधित प्रदर्शनी में उमावि छतियांना की शिक्षिका नेहा को द्वितीय स्थान मिला, जबकि प्रावि हुसैनखंदा के शिक्षक सुरेंद्र को गणितीय और पर्यावरण में तृतीय स्थान मिला।
प्रधानाध्यापक सह संचालक शंकर कुमार और कोऑर्डिनेटर ऊषा कुमारी ने बताया कि सीआरसी अंतर्गत कुल चार विद्यालयों ने इस आयोजन में भाग लिया।
थरथरी में 76वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से मनाई गई सलामी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
थरथरी(नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों, कार्यालयों एवं संस्थानों में गणतंत्र दिवस के आयोजन में जोश और उत्साह देखने को मिला।
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, पीएचसी में प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, थाना में थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, बीआरसी में वीईओ पुष्पा कुमारी, मनरेगा में पीओ बनिला निशांत राईन, अंचल में सीओ चेतना कुमारी सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे को सलामी दी।
इसके अलावा, विभिन्न पंचायतों में मुखिया और सरपंचों ने भी तिरंगे को सलामी दी, जिसमें अस्ता पंचायत सरकार भवन में मुखिया अंजू देवी, छरियारी में मुखिया अरुण सिंह, कचहरिया में मुखिया शैलेन्द्र यादव, अमेरा में मुखिया लाखों देवी, थरथरी में मुखिया कुमारी Anita सिन्हा समेत कई अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, जिसमें बीडीओ गौरी कुमारी, उपप्रमुख कंचन देवी, अरविंद कुमार, बृजनंदन कुमार सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
इस्लामपुर में शराब तस्कर और वारंटियों की गिरफ्तारी | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
इस्लामपुर(नालंदा)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने रविवार को हेरथू रोड पर बाइक से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार लीटर अवैध देशी चुलाई शराब और एक बाइक जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खगड़िया विगहा गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने इचहोस गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों, डोमन बिंद और गिरजा बेलदार को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा, इस्लामपुर के बुढ़ानगर माली टोला से वारंटी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
गोनावां पंचायत में ग्राम सभा की बैठक, विकास योजनाएं पारित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार गोनावां पंचायत भवन कार्यालय में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अमरेश उपाध्याय ने की।
मुखिया ने बताया कि “पीपल प्लान कैंपेन (पीपीसी) 2024-25: सबकी योजना सबका विकास” अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजनाएं तैयार की गईं। समस्त समावेशी और सहभागी ग्राम पंचायत योजना (जीपीडीपी) भी तैयार की गई है।
ग्राम सभा में नली-गली निर्माण, सड़क निर्माण, पुल निर्माण और उड़ाही समेत कई योजनाएं पारित की गईं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राम पंचायत के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
बैठक में वार्ड सदस्य जीरा देवी, मिंटू देवी, कृष्णा राम, श्याम नारायण सिंह, रामबाबू मिस्त्री और रंजन कुमार मौजूद थे। कार्यपालक सहायक संजीव, आवास सहायक धर्मवीर, लेखापाल रूपेश, विकास मित्र रविंद्र और स्वच्छता पर्यवेक्षक परमानंद ने भी बैठक में भाग लिया।
हरनौत में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
हरनौत (नालंदा)। 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को हरनौत प्रखंड में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के सरकारी और निजी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख सुबीली देवी और नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता देवी ने झंडोत्तोलन किया।
जीडीएम कॉलेज के प्राचार्य एस.एन.पी. सिन्हा और आरपीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने अपने-अपने संस्थानों में ध्वजारोहण किया। गोनावां पंचायत में मुखिया अमरेश उपाध्याय, पोआरी पंचायत में रेखा देवी, और नेहुसा पंचायत में मंजूषा कुमारी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।
सरकारी विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी झंडोत्तोलन किया गया। हरनौत बाजार के एक निजी विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार और बीईओ सुरेंद्र कुमार सिन्हा शामिल हुए।
इस मौके पर बीडीओ उज्जवल कांत, सीओ सोनू कुमार, ईओ सुमन सौरभ, मनरेगा पीओ राजीव रंजन, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीएचसी में एमओआईसी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, हरनौत थाना में एसएचओ मो. अबू तालिब अंसारी, और अन्य स्थानों पर भी समारोह आयोजित किए गए।
किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, नालंदा में किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य संसाधिका डॉ. संगीता महारथी ने किशोरावस्था में बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य विवेक किशोर ने डॉ. महारथी का हरित वसुंधरा से स्वागत किया।
डॉ. महारथी ने किशोरावस्था को 10 से 19 वर्ष के आयु अंतराल के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि इस दौरान किशोरियों में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन बहुत तेजी से होते हैं। इस समय परिवर्तन को समझने में किशोरियां स्वयं को भ्रमित महसूस कर सकती हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में बालिकाओं को पोषण की अत्यधिक आवश्यकता होती है, जैसे कि कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन्स आदि।
कार्यशाला में डॉ. महारथी ने किशोरियों को सही खानपान, योग अभ्यास, और साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समाज में गरीब परिवारों की बच्चियों को उचित पोषण प्राप्त नहीं हो पाता, जिसके कारण उनके शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावटें आती हैं, और वे अक्सर एनीमिया जैसी समस्याओं का शिकार हो जाती हैं।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को डॉ. महारथी के सामने रखा, जिनका उन्होंने उचित तरीके से समाधान किया। वरिष्ठ शिक्षिका किरण पांडेय ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
राजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह: विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। मगध की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर में रविवार को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में देशभक्ति के जोश और उल्लास का माहौल था। इस अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के अलावा, प्रमुख चौक-चौराहों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
राजगीर में प्रमुख समारोह अनुमंडल कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा, नालंदा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह, बिहार खेल विश्वविद्यालय में कुलपति शिशिर सिन्हा, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार और नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय में कार्यकारी कुलपति प्रो. दीपंकर लामा द्वारा तिरंगा फहराया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयुध निर्माणी, नालंदा में मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, बिहार पुलिस अकादमी में निदेशक एडीजी आर मल्लार विजी, सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में प्राचार्य डीआईजी एके वशिष्ठ, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य विवेक किशोर, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन सहित कई प्रमुख शिक्षाविदों और अधिकारियों ने तिरंगा ध्वज फहराया।
इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों, पंचायतों और पार्टी कार्यालयों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और देशभक्ति का संदेश फैलाया।
नालंदा विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर गर्व और उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन | Nalanda Top News | Nalanda Latest News | नालंदा की ताज़ा खबरें
संवाददाता
बिहारशरीफ। नालंदा विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भारत के संविधान और राष्ट्र की स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया।
कुलपति प्रो. सिंह ने भारतीय संविधान की प्रासंगिकता और इसकी मानव सभ्यता के लिए मार्गदर्शक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, “हमारा संविधान केवल एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह मानव सभ्यता के लिए एक चार्टर है।” उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को ज्ञान, सहानुभूति और वैश्विक समरसता की शक्ति को प्रदर्शित करने वाले प्रकाशस्तंभ के रूप में कार्य करना चाहिए।
गणतंत्र दिवस के मौके पर 20 देशों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भारत सहित आसियान देशों की समृद्ध विरासत और विविधता को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की वैश्विक भागीदारी और शैक्षणिक सहयोग की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 68 अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां, 38 प्रकाशन और प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ कई सहयोगात्मक परियोजनाएं संचालित हो रही हैं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें लोकतंत्र, समानता और ज्ञान के प्रसार के मूल्यों को बनाए रखने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में साझा जिम्मेदारी को याद दिलाता है।