वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नालंदा डाक मंडल सम्मानित, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने किया सम्मानित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

104% खाता खोलने का लक्ष्य प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। वित्तीय वर्ष 2024-25 नालंदा डाक मंडल के लिए गौरवपूर्ण और उपलब्धियों से भरा रहा। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बिहार सर्किल की समीक्षात्मक बैठक-सह-सम्मान समारोह में नालंदा मंडल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में बिहार परिमंडल पटना के चीफ पोस्टमास्टर जनरल मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली द्वारा नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय पवन कुमार, महाप्रबंधक वित्त विभाग पटना ए. आई. हैदरी, डाक महाध्यक्ष उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर पवन कुमार सिंह, डाक महाध्यक्ष पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नालंदा डाक मंडल ने वर्ष 2024-25 में 104% लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके चलते मंडल को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मंडल के सहायक डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार, परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार, दक्षिणी डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार, पूर्वी डाक निरीक्षक रणजीत कुमार रजक, केंद्रीय डाक निरीक्षक विवेक रॉय, पश्चिमी डाक निरीक्षक इंद्रेश विक्रांत सहित बिहार सर्कल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने सम्मान को नालंदा डाक परिवार की मेहनत और लगन का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य है – “हर घर डाकघर खाता” अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाना और डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना। उन्होंने विश्वास जताया कि नालंदा मंडल आने वाले वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

इस सम्मान से नालंदा मंडल के सभी डाक कर्मी गौरवान्वित हैं और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं।

Leave a Comment