अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में अपराध और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं। यह अभियान 12 अप्रैल को जिले भर में संचालित किया गया जिसमें पुलिस पर हमले, वारंट तामील, कुर्की, वाहन जांच और अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में निम्नलिखित उपलब्धियाँ हासिल हुईं:
- कुल 39 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
- एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी:
बिहार थाना कांड संख्या-219/25, दिनांक 12.04.2025, धारा 8(c)/21(b) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत हिमांशु कुमार उर्फ सुभाषु कुमार, पिता – मुकेश राम, साकिन – गौरागढ़, थाना – बिहार, जिला – नालंदा को 510 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। - हत्या के प्रयास के मामलों में गिरफ्तारी – 2 अभियुक्त।
- अवैध शराब से संबंधित मामलों में – 26 गिरफ्तारियां।
बरामद अवैध शराब: 8.25 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 18.705 लीटर विदेशी शराब।
- वारंट मामलों में गिरफ्तारियाँ – 8।
कुल निष्पादित वारंट – 25 (जमानतीय – 7, अजमानतीय – 18)।
- वाहन चेकिंग के दौरान 498 वाहनों से कुल 5,48,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
- अन्य कार्रवाई:
01 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
01 बाथरूम को सील किया गया।
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




