Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

Written by Subhash Rajak

Published on:

नालंदा में मत्स्य पालन को बढ़ावा: 25 किसानों को आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया (Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज )

Contents

nalanda fishries

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। नालंदा जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं के तहत 25 किसानों का चयन कर उन्हें आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान में सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

सरकार की योजना से बदल रही किसानों की सोच

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बिना प्रशिक्षण के अब किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं दिया जाता। इच्छुक किसानों को पहले विभाग की वेबसाइट (www.fisheries.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद प्रखंड स्तर के अधिकारी भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजते हैं।

प्रशिक्षण में इन विषयों पर दी जा रही जानकारी

सरकार द्वारा आयोजित इस निशुल्क प्रशिक्षण में किसानों को निम्नलिखित तकनीकों और विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा:

  • बायोफ्लॉक तकनीक (Biofloc Technology) से मत्स्य पालन।
  • मछली के बीज हैचरी (Hatchery) का कुशल प्रबंधन।
  • अलंकारी मछलियों का पालन।
  • मछली घर (Aquarium) निर्माण व प्रबंधन।
  • रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम।

मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि

जिले में मछली पालन को लेकर व्यापक संभावनाएं हैं। यह व्यवसाय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

प्रशिक्षण के लिए चयनित किसानों के नाम

प्रशिक्षण के लिए चुने गए किसानों में गौढ़ापर चंडी के वीर अभिमन्यु सिंह, बिहारशरीफ के अमर कुमार वर्मा, कतरु बिगहा परवलपुर के अविनाश कुमार, कौशल भारती, हर्ष कुमार, दादूपुर के अरविंद प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, मिर्जापुर के नीतीश कुमार,

ससौर सरमेरा के अमित कुमार, कुशहर बिंद के संतोष कुमार, चोरसुआ गिरियक के अजीत कुमार, राजीव राज, रॉकी कुमार, अजीत कुमार और अनिकेत कुमार समेत अन्य किसान शामिल हैं।

सरकारी योजनाओं के प्रति बढ़ रही जागरूकता

पहले मछली पालन को जिले में एक जाति विशेष का व्यवसाय माना जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में लोगों की सोच बदली है। विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए गए जागरूकता अभियानों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


नगर निगम अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स व पंपलेट पर वसूलेगा जुर्माना, अभियान जारी | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और पंपलेट्स

िहारशरीफ(अपना नालंदा)। नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और पंपलेट्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस अभियान का आयोजन किया गया है। डीएम शशांक शुभंकर ने नगर निगम को आदेश दिया था कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर बिना अनुमति के अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स और पंपलेट्स को हटाया जाए।

इसके बावजूद, इन अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स को हटाया नहीं गया। इसके बाद नगर निगम ने कर्मियों को लगा कर सार्वजनिक दीवारों और अन्य स्थानों पर चिपके पंपलेट्स को हटाना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने यह भी कहा कि बिना अनुमति के सार्वजनिक दीवारों पर पंपलेट्स लगाने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

इस अभियान के तहत, अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और पंपलेट्स लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जुर्माना राशि 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक हो सकती है। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक दस लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, और इनसे जुर्माना वसूलने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा, बनौलियां क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित चबूतरे और पॉस्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नालियों पर अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा, और ऐसे निर्माण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।


मिशन मुक्ति फाउंडेशन ने 20 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू , 4 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

मिशन मुक्ति फाउंडेशन

गिरियक (अपना नालंदा)। राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, आइडिया एनजीओ और पुलिस की टीम ने नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 20 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है।

इस मामले में पति-पत्नी समेत चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियां विभिन्न राज्यों की निवासी हैं, जिन्हें नौकरी और फिल्म में डांस करने का प्रलोभन देकर नालंदा लाया गया था।

यह गिरोह तीन म्यूजिकल ग्रुपों से संबंधित था, जिसमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप प्रमुख था, जो पति-पत्नी द्वारा संचालित किया जा रहा था। मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पावापुरी थाना क्षेत्र में यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 20 लड़कियों को मुक्त कराया गया।

इन लड़कियों को आर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए लाया गया था, और उन्हें सरस्वती पूजा के अवसर पर डांस करने के लिए काम पर रखा गया था। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने किया।


इस्लामपुर में सीएसपी संचालक द्वारा दर्ज कराया गया फर्जी लूट मामला हुआ उजागर | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

क्राइम न्यूज

इस्लामपुर(अपना नालंदा)। पुलिस ने सीएसपी संचालक द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी लूट मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
हिलसा-2 इस्लामपुर डिएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुदागंज निवासी रंजीत कुमार, जो शरीफाबाद गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक हैं, ने 9 जनवरी को इस्लामपुर थाना में लूट का मामला दर्ज करवाया था।

रंजीत कुमार ने आरोप लगाया था कि रास्ते में दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर गिरा दिया और पिस्तौल के बल पर 86,600 रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक के कागजात लूट लिए। लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि लूटी गई मोबाइल में एक नया सिम काम कर रहा था, जो रंजीत कुमार के नाम से पंजीकृत था।

पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में रंजीत कुमार ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने सीएसपी के अधिक पैसे जमा होने पर लालच में आकर लूट की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने रंजीत कुमार के घर से लूटी गई सामाग्री बरामद की, जिसमें दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बैंक का चेकबुक और रंजीत कुमार के आधार व पैन कार्ड शामिल थे।


पीएम ग्रामीण आवास योजना: 14,954 परिवारों का सर्वे पूरा, पात्रता शर्तों में बदलाव | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का आवास विहीन परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले में सर्वेक्षण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। यह सर्वे 10 जनवरी से प्रारंभ हुआ है और अब तक 14,954 पक्का आवास विहीन परिवारों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इनमें से 661 परिवारों ने स्वयं अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर लोड की है।

उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने जानकारी दी कि आवास सर्वेक्षण कार्य मार्च तक पूरा करने का निर्देश है। अनुसूचित जाति के लोगों को प्राथमिकता देते हुए यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिले में सर्वे का कार्य आवास सहायक, पीआरएस, और पंचायत सचिव की देखरेख में किया जा रहा है। जहां आवास सहायक उपलब्ध नहीं हैं, वहां पीआरएस या पंचायत सचिव को सर्वेक्षण कार्य सौंपा गया है।

योजना के लिए पात्रता की शर्तें

सर्वेक्षण के तहत लाभार्थियों को कुछ विशेष शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. परिवार का एक्टिव जॉब कार्ड होना चाहिए।
  2. पक्का आवास नहीं होना चाहिए।
  3. तीनपहिया या चारपहिया वाहन या कृषि उपकरण नहीं होना चाहिए।
  4. किसान क्रेडिट कार्ड पर 50,000 रुपये या उससे अधिक का ऋण नहीं होना चाहिए।
  5. परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

पहले मासिक आय सीमा 10,000 रुपये तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया है। डीडीसी ने सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


श्रवण कुमार बने दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

श्रवण कुमार

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को पटना प्रमंडल, बिहार की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। श्रवण कुमार नालंदा जिले के हरनौत थाना अंतर्गत ग्राम अलीनगर, पोआरी के निवासी हैं।

दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर श्रवण कुमार ने जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, और झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रवण कुमार ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मैं दूरसंचार विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने में अपना पूरा योगदान दूंगा।


राजगीर में वनकर्मियों को आद्रभूमि संरक्षण और एआरसी जीआईएस सर्वे पर प्रशिक्षण दिया गया | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

forest police

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। नालंदा, नवादा और गया वन प्रमंडल अंतर्गत आद्रभूमि के संरक्षण के उद्देश्य से राजगीर के जू सफारी में वनकर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में नालंदा, नवादा और गया वन प्रमंडल के वनपालों, वनरक्षियों और अन्य वनकर्मियों ने भाग लिया। सहायक वन संरक्षक सत्यम कुमार ने आद्रभूमि के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार आद्रभूमियों का सत्यापन किया जाना है। राजगीर में 4500 हेक्टेयर आद्रभूमि का संरक्षण और सर्वेक्षण किया जाएगा।

प्रशिक्षण में रिसर्च एसोसिएट डॉ. ओसैद आलम और जीआईएस विश्लेषक एस चंद्रशेखर ने एआरसी जीआईएस सर्वे 123 मोबाइल एप के माध्यम से सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण, और विषैले रसायनों के उपयोग से बचने के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही, घरेलू सफाई में विषैले पदार्थों के प्रयोग से बचने और देशी पौधों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के बाद सभी वनकर्मियों को नालंदा वन प्रमंडल की घोड़ा कटोरा आद्रभूमि का निरीक्षण कराया गया, जहां उन्हें एआरसी जीआईएस सर्वे 123 एप के जरिए भू-सत्यापन और टैगिंग की क्रियात्मक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आद्रभूमि संरक्षण को प्रभावी बनाने और वनकर्मियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए सक्षम बनाना था।


केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा के छात्रों ने पटना में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का किया भ्रमण | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

kv students

िहारशरीफ(अपना नालंदा)। पीएम श्री योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा के कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटना गए। छात्रों को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य विवेक किशोर ने रवाना किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने पटना के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) और इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर के तारामंडल का दौरा किया।

पहले चरण में, छात्रों ने NIELIT में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि आने वाले समय में AI और ML का महत्व बढ़ेगा,

और ये क्षेत्र छात्रों के लिए करियर के बेहतरीन अवसर प्रदान कर सकते हैं। इसके बाद, छात्रों ने पटना के इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर के तारामंडल का भ्रमण किया, जहां उन्हें खगोलीय पिंडों और सौरमंडल के बारे में जानकारी दी गई।

एक्पोजर विजिट के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम छात्रों में नवाचार और खोजी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करता है।

इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक आनंद कुमार सिंह, सुश्री दीपा कुमारी, रोहित वर्मा, शिवम् कुमार शुक्ल, सुश्री नेहा शर्मा, कुमारी अनुपमा सिंह और भूमिका गुप्ता भी छात्रों के साथ थे।


सड़क सुरक्षा माह: परिवहन विभाग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

road safety month

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जरूरतमंद पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था।

शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी समेत विभाग के अन्य 6 अधिकारियों और 2 अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत इस पहल का उद्देश्य न केवल दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करना है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।


बिन्द प्रखंड के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताएं उजागर, एसडीओ ने दिए सुधार के निर्देश | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

sdo bind block

बिहारशरीफ(अपना नालंदा)।अनुमंडल पदाधिकारी वैभव नितिन काजले ने मंगलवार को बिंद प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, अल्लीपुर, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, और नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं।

उच्च माध्यमिक विद्यालय, अल्लीपुर:

निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई और विद्यालय में बेंचों की संख्या भी पर्याप्त नहीं थी। प्रधानाध्यापक कैशबुक और उपस्कर पंजी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। उन्होंने बताया कि कैशबुक बीआरसी में पदस्थापित अकाउंटेंट प्रवीण कुमार के पास है, लेकिन इसे वहां रखने का आदेश किसने दिया, इस पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। विद्यालय का फर्श क्षतिग्रस्त पाया गया। शिक्षक रंजीत कुमार निराला शिक्षण अवधि में अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण:

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 में साफ-सफाई और पंजी संधारण संतोषजनक पाया गया। सेविका और सहायिका के कार्यों की सराहना की गई। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है, में बिजली और सूचना पट्ट की व्यवस्था नहीं थी। केंद्र में स्टॉक पंजी भी उपलब्ध नहीं थी। सेविका और महिला पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय:

विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) को सुधार लाने के निर्देश दिए गए। प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी पाई गई, जिसे साफ करवाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


फजिल्लापुर में श्रमिक कैम्प का आयोजन, श्रमिकों को मिलेगा कई लाभ | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

shramik camp

इस्लामपुर (अपना नालंदा)।इस्लामपुर प्रखंड के रानीपुर पंचायत अंतर्गत फजिल्लापुर गांव में स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक दिवसीय श्रमिक कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य श्रमिकों का निबंधन करना और बिहार सन्नी निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की जानकारी देना था।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि निबंधित श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें दुर्घटना बीमा के तहत ₹4 लाख, आकस्मिक मृत्यु पर ₹2 लाख, मातृत्व लाभ ₹35 हजार, पितृत्व लाभ ₹6 हजार, और श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर ₹10 हजार से ₹25 हजार तक नकद पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा, दो पुत्रियों के विवाह पर ₹50-50 हजार की सहायता राशि, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन (₹1000 प्रतिमाह) जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

कैम्प में 320 श्रमिकों ने निबंधन के लिए फॉर्म भरा, जिन्हें जल्द ही निबंधित किया जाएगा। कार्यक्रम में कत्रिसराय प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रानीपुर पंचायत की मुखिया रिंकू देवी, मजदूर संघ के अध्यक्ष जियाउद्दीन, अनिल प्रसाद और सोनू कुमार उपस्थित रहे।


इफको का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम: नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम

हरनौत (अपना नालंदा)। मंगलवार को इफको द्वारा किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत के परिसर में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और शॉल देकर किया गया। इसके बाद विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक अशोक पालीवाल, केवीके की प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा कुमारी, मृदा विभाग के वैज्ञानिक सह कार्यक्रम समन्वयक डॉ. यूएन उमेश सहित कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। उन्होंने 132 उन्नतिशील किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागारिका, जैव उर्वरक और उनके उपयोग की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रबंधक अशोक पालीवाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता घट रही है। उन्होंने किसानों को नैनो उत्पादों के उपयोग की सलाह देते हुए बताया कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बीज, जड़ और मृदा उपचार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर गेहूं की फसल में 40वें और 60वें दिन नैनो डीएपी का छिड़काव करने से पैदावार में वृद्धि होती है और फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है।

कार्यक्रम में प्रत्येक किसान को एक किट दी गई, जिसमें नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और अन्य उर्वरक शामिल थे। 20 दिन के बाद इस तकनीक के परिणामों का आकलन करने के लिए पुनः कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई।

डॉ. सीमा कुमारी ने किसानों को ड्रोन से छिड़काव और केवीके की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. यूएन उमेश ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने और जैव उर्वरकों के साथ नैनो यूरिया उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।
डॉ. विद्या शंकर सिन्हा ने पशुपालन और गाय की उत्पत्ति से संबंधित जानकारी साझा की, जबकि डॉ. ज्योति सिन्हा ने पौधों और मानव शरीर में पोषण, जैव विविधता और पौधों की देखभाल पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश कुमार, उद्यान वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी, कीट विज्ञानी डॉ. आरती कुमारी, इफको के एसएफए हर्षित राज, और कोर्डिनेटर धनंजय प्रसाद सिन्हा सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, सत्यप्रकाश कुमार, मुन्ना सिंह, प्रेम राज, कन्हैया कुमार, रोबिन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अनिल प्रसाद, बच्चन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

हरनौत (अपना नालंदा)।एक महिला ने महिला थाना में अपने पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़ीत महिला का ससुराल हरनौत थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव है।महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में भोला दास के पुत्र गुड्डू कुमार से हिन्दु रिति-रिवाज से हुई थी।

इस दौरान दो बच्चे भी हुए। वहीं शादी के सात साल बाद बीते दिसंबर माह 2024 में दोनों संतान को अपने पास रखकर घर से जबरन निकाल दिया। उन्होंने कहीं है रूम में बंद करके पति व ससुर अक्सर मारपीट करता था।

झूठा ईलजाम लगाया जाता था। वहीं पीडीता़ गिरियक थाना क्षेत्र के करुण रविदास की पुत्री है।इधर इस संबंध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की गई है। वहीं इस केस की अनुसंधान की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष कुमारी ऊषा सिन्हा ने खुद ली है।


बुधवार को पैक्स चुनाव को लेकर होगा मतदान | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

पैक्स चुनाव की तैयारी

हरनौत (अपना नालंदा)।नगर पंचायत के बस्ती व प्रखंड के नेहुसा पैक्स का चुनाव आज बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए बस्ती नगर पंचायत भवन समेत विभिन्न बूथ बनाए गए हैं।

इन सभी मतदान केंद्रों पर बस्ती में 2034 जबकि नेहुसा पैक्स के 2297 महिला-पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जो अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मतदान का समय सुबह के 7 बजे से शाम के 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। जबकि मतदान के दिन ही मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

देर रात तक इसके परिणाम आने की संभावना है। बताते चलें कि दो पैक्स में पहले निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उज्जवल कान्त ने बताया कि डिस्पैच कर ली गई वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा।


शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुक़सान | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

शॉर्ट सर्किट केस

हरनौत (अपना नालंदा)। शॉर्ट सर्किट से मकान के दूसरे तल्ले पर स्थित कमरे में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने प्रशासन को पत्र देकर मुआवजे की मांग की है। मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक-बंगला रोड के पास की है।

पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि घर में कमरे में नहीं थे। लोगों के द्वारा सूचना मिली की मकान में आग लगी है। जिसके बाद थाने में तैनात फायर ब्रिगेड को सूचना दी।जिसके बाद सूचना पर हरनौत व वेना थाना से चार सौ एमटी के दो छोटी गाड़ियां आई।

जिसमें फ़ायरमैन जितेन्द्र सिंह , विवेक पाल , सपना कुमारी व काजल कुमारी थे।सभी मिलकर आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि इस आगलगी में घर में रखे अनाज , बर्तन , फर्नीचर , गीजर , एसी समेत अन्य सामग्री साथ-साथ हजारों रुपए नगद जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मकान में आग लगने की सूचना दी।पीड़ित चंदन ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।


टीएलएम मेला का किया आयोजन | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

 टीएलएम मेला

हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय प्रखंड के श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सीआरसी अंतर्गत मवि अमरपुरी, प्रावि सागर पर, उमावि हसनपुर, प्रावि महमदपुर बलवा समेत विद्यालय शामिल हुए।जिसमें विभिन्न शिक्षकों ने बेहतर शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मवि अभरपुरी, द्वितीय प्रावि महमदपुर बलवा एवं तृतीय मवि सिरसी के शिक्षकों को दिया गया।इस दौरान प्रमाणपत्र भी दिया गया।

मौके पर बीआरपी ऋषि कुमार , प्राचार्य उमेश कुमार , संकुल समन्वयक विजय कुमार , सूर्यनारायण पासवान, नवनीत कुमार, सुहानी सिंह, सीमा कुमारी, रश्मि कुमारी, कुमारी अवंतिका सिन्हा, मोनी कुमारी , विजय कुमार ,शम्भू पटेल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।


पुलिस ने नशे में धुत्त पांच लोगों को किया गिरफ्तार | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय थाना के पुलिस ने मंगलवार को नशे में घुत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
एसएचओ मो. अबू तालिब अंसारी ने बताया कि कुल पांच लोग नशे में थे।सभी गाना बजाकर डांस कर था। जिसमें दो परसा ( पटना) के , एक डिहरा के, एक खरूआरा समेत जगह के था। उन्होंने कहा कि सभी को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।


हरनौत बाजार जहां ठेले पर हार्न बाजा से बिकता है सब्जी व फल | Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज

harmout market

हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह पर ठेले पर छोटा हॉर्न बजाकर सब्जी व फल की बिक्री की प्रतिदिन की जाती है।लोगों को ऑडियो के माध्यम से सब्जी व फल का दाम व वजन सहित सुनाया जाता है।ताकि ग्राहक सुनकर पास आए। इससे ध्वनि प्रदूषण निकलती है।

राहगीर से लेकर अन्य लोगों को परेशानियां होती है। आलू ले-लो , प्याज़ ले-लो … आदि ऑडियो के माध्यम से एलिवेटेड रोड के नीचे समेत अन्य जगहों पर सुनने को मिलेगा।यह सुबह दस बजे से लेकर शाम तक विभिन्न ठेलों पर सुनाई देती है। वहीं नपं के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुमन सौरभ ने कहा है कि हरनौत थाना को बोल दिया गया है। इसे जप्त कर ली जाएगी।

Note : आप अपना नालंदा के मध्ययम से नालंदा के टुरिस्ट जगहों के बारे में जान सकते हैं, नालंदा के फेमस जगहों के बारे में जान सकते हैं तथा आप Nalanda Latest News | Nalanda Top News | नालंदा की ताज़ा खबरें | नालंदा टॉप न्यूज आदि पढ़ सकते हैं |

Leave a Comment