अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ ।भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में एक दिवसीय प्रेस वार्ता, प्रोफेशनल मीट, एवं “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन मदन प्रसाद सिंह ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बूढ़को निदेशक (स्वतंत्र प्रभार) एवं पूर्व बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह भारत की नेतृत्व क्षमता और नीतिगत मजबूती का प्रमाण है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। ऑपरेशन सिंदूर, सामरिक क्षमता में वृद्धि, गरीब कल्याण योजनाएँ, और वैश्विक मंच पर भारत की साख प्रमुख चर्चा के विषय रहे।
अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर “विकसित भारत 2047 संकल्प” भी दिलवाया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, पर्यावरण संरक्षण, और लोकतंत्र को मजबूत करने जैसे विषयों पर पूर्ण निष्ठा से योगदान देने का वचन लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बूथ स्तर को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी सोच की सरकार को बनाए रखने के लिए संगठनात्मक मजबूती आवश्यक है।
पूर्व प्रदेश पदाधिकारी संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, वीरेंद्र गोप, अविनाश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, तेजस्विता राधा, डॉ. अशुतोष कुमार, साबो देवी, उपेंद्र राजवंशी, अमरेश कुमार, अनुग्रह नारायण, विकास कुमार, प्रज्ञा भारती, मुन्ना पासवान, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।