स्वच्छता अभियान में जुटे मंत्री, महापौर व उपमहापौर, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किए पौधारोपण”

Written by Subhash Rajak

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। बिहारशरीफ नगर निगम, नालंदा द्वारा गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा 2025” के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन आनंद मार्ग क्षेत्र में किया गया। इस मौके पर नगर की स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में बिहारशरीफ विधायक सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनील कुमार, नगर निगम की महापौर अनीता देवी, उपमहापौर आयशा शाहीन, नगर आयुक्त दीपक मिश्रा, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, स्वच्छता पदाधिकारी, पार्षदगण और निगम कर्मियों ने सड़क व आस-पास की गलियों की सफाई कर श्रमदान दिया। सभी ने झाड़ू उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।


मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सामूहिक प्रयास से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। महापौर अनीता देवी और उपमहापौर आयशा शाहीन ने भी नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और गंदगी फैलाने से बचें।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री, महापौर, उपमहापौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने दर्जनों पौधे लगाए और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल जागरूकता बढ़ती है बल्कि आमजन सीधे तौर पर स्वच्छता अभियान से जुड़ते हैं।

Leave a Comment