संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें प्रसारण के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर के पास महादेवा मैरेज हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 500 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से मन की बात सुना और देखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्वदेशी अभियान को बल देते हुए कहा कि आने वाले त्योहारी मौसम में देशवासियों को “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का मार्ग है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है और भारत की असीम संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कई प्रेरक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि 2014 में एक गरीब मां के बेटे नरेंद्र मोदी का देश का प्रधानमंत्री बनना और पिछले 11 वर्षों में भारत को सर्वांगीण विकास की राह पर ले जाना उनके ईमानदार एवं कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से अब तक 27 करोड़ गरीब परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।
डॉ. सुनील कुमार ने मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को इसे अवश्य सुनना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, डॉ. अशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, महिला मोर्चा जिला महामंत्री इन्दु कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

बिहारशरीफ में 500 से अधिक महिलाओं संग मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री डॉ. सुनील कुमार
Written by Subhash Rajak
Published on: