नल-जल योजना को लेकर वार्ड सदस्यों के साथ बैठक, संचालन और मरम्मत पर हुई चर्चा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत ।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा संचालित हर घर नल-जल योजना के सुचारू क्रियान्वयन एवं अभिलेख संधारण को लेकर मंगलवार को हरनौत प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ उमेश कुमार ने की। बैठक में सभी 118 वार्डों में नल-जल योजना को सुचारू रूप से संचालित रखने पर चर्चा हुई। वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को साझा किया।

बीपीआरओ उमेश कुमार ने बताया कि

पंप ऑपरेटर एवं वार्ड सदस्यों को यह निर्देश दिया गया है कि यदि किसी वार्ड में मोटर खराब होती है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए।

इसके लिए एक वार्षिक सूचना समूह (WhatsApp ग्रुप आदि) बनाए जाने की भी बात कही गई, जिससे सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।

विभाग से राशि प्राप्त होते ही सभी पंप ऑपरेटरों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

बैठक के दौरान कई वार्ड सदस्यों ने यह शिकायत की कि पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर (जेई) उनकी फोन कॉल नहीं उठाते, जिससे समस्या के समाधान में देरी होती है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
पीएचईडी के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, सियाराम, रौशन, धनंजय, सुरेश समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment