सुधीर प्रसाद
पटना (अपना नालंदा)। राजधानी पटना में बुधवार को मैटर्स कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। शहर के सरीस्ताबाद स्थित 70 फीट रोड के पास, भारत पेट्रोलियम 30 बायपास के नजदीक खुले इस शोरूम के शुरू होने से शहर के लोगों को आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक बाइक की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है। उद्घाटन के अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर राजीव रंजन ने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम तथा ईंधन की अनिश्चितता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मैटर्स कंपनी की यह इलेक्ट्रिक बाइक पर्यावरण के अनुकूल है और इससे प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही इसका संचालन खर्च भी काफी कम है, जिससे यह आम लोगों की जेब के लिए भी किफायती साबित होगी। उन्होंने बताया कि सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, जिससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग और तेजी से बढ़ने की संभावना है।
राजीव रंजन ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक आधुनिक तकनीक से लैस है और फुल चार्ज होने पर लगभग 170 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी अधिकतम गति करीब 105 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त बनाती है। नए शोरूम के खुलने से शहर के युवाओं और वाहन प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पटना में मैटर्स इलेक्ट्रिक बाइक के नए शोरूम का उद्घाटन
Written by Sanjay Kumar
Published on:






