“जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं मनोज कुमार तांती”

Written by Subhash Rajak

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी एवं नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि मनोज कुमार तांती इन दिनों जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांग रहे हैं और स्थानीय समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं।

रविवार को उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सोहडीह, सलेमपुर, वार्ड संख्या 1 और वार्ड संख्या 5 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे जनहित में हर संभव प्रयास करेंगे।

मनोज कुमार तांती ने कहा कि वे सिर्फ चुनावी नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में हर समय उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन समस्याओं को तत्काल समाधान की जरूरत है, उसके लिए संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर निदान सुनिश्चित कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी उनके जनसंपर्क अभियान का स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment