हरनौत के नंदा बिगहा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, बीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडीमहिला सशक्तिकरण की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, 58 दिनों तक लगातार चलाया जाएगा कार्यक्रम

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता हरनौत ।स्थानीय प्रखंड के नंदा बिगहा गांव में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उज्ज्वल कांत, जीविका बीपीएम मो. अफताब आलम और जिला स्तर से आई प्रखंड मेंटर प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।137 ग्राम संगठनों में चलेगा अभियानबीपीएम मो. अफताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 58 दिनों तक लगातार चलाया जाएगा।

इसमें प्रखंड के सभी 137 ग्राम संगठनों को प्रतिदिन दो पाली में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं होगी, यानी यह अभियान बिना रुके प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।फिल्म के माध्यम से दी जाएगी जानकारीमहिला संवाद कार्यक्रम के तहत जीविका समूह की महिलाओं को फिल्म के माध्यम से बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसमें विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और “आकांक्षा” कार्यक्रम की भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।बीडीओ ने किया महिलाओं को संबोधितकार्यक्रम के दौरान बीडीओ उज्ज्वल कांत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, और जब महिलाएं जागरूक होंगी तभी समाज प्रगति करेगा।इस अवसर पर जीविका से जुड़े अन्य पदाधिकारी, ग्राम संगठन की महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। आयोजन को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया।

Leave a Comment