बेन बाजार में मनाई जाएगी महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, तैयारी बैठक में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा 31 मई 2025 को बेन बाजार में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव की साधारण बालिका से भारत की महान शासिका बनने तक का अहिल्याबाई होलकर का जीवन यात्रा प्रेरणास्पद है। वे कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, प्रशासनिक दक्षता, धर्मपरायणता और उच्च नैतिक मूल्यों की प्रतीक थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोमनाथ, रामेश्वरम, विष्णुपद सहित देशभर के कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया।

उन्होंने कहा कि आज भी देशभर में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्याबाई नगर’ किया जाना उनके योगदान का प्रमाण है। उन्होंने नालंदा वासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी एवं कार्यक्रम सह प्रभारी अमरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बेन निर्मल कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, नगर महामंत्री अमित शान सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment