शहीद सिकंदर कुमार के घर पहुंचे लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष, परिजनों से मिलकर जताया शोक

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर आज रविवार को लोजपा (R) नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट अपनी जिला कमिटी के सदस्यों के साथ बिंद प्रखंड अंतर्गत ग्राम उतरथु पहुंचे।

यह दौरा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 47 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) में नायक पद पर तैनात स्वर्गीय सिकंदर कुमार के शहादत को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया। 13 मई 2025 को ड्यूटी के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।
सत्येंद्र मुकुट ने शहीद सैनिक के पैतृक गांव पहुंच कर उनके परिजनों, बच्चों से भेंट की और गहरा शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी और पूरा देश शहीद के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा लोजपा (रामविलास) परिवार की ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वह हर स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष संजीत पासवान, सुंदर पासवान, वरीय जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, बिंद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, कोषाध्यक्ष सरयुग पासवान, कृष्णनंदन पासवान एवं पिंटू मुखिया सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment