संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।जन सुराज पार्टी की अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी लता सिंह ने सोमवार को महम्मदपुर पंचायत के रजमा, बेलदरिया सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और जन सुराज पार्टी की नीतियों व दृष्टिकोण को साझा करते हुए लोगों से बिहार में बदलाव की इस मुहिम में जुड़ने की अपील की।
“बिहार को चाहिए स्वच्छ और जवाबदेह सरकार”
ग्रामीणों से बात करते हुए लता सिंह ने कहा कि बिहार में दशकों से एक ही ढर्रे की राजनीति चली आ रही है, जिससे आमजन का विश्वास राजनीतिक व्यवस्था से टूट चुका है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य एक स्वच्छ, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित शासन देना है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अब समय आ गया है जब एकजुट होकर बदलाव की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। जन सुराज पार्टी ही वह विकल्प है, जो नये बिहार की नींव रख सकती है।
महिला शक्ति के साथ आगे बढ़ती लता सिंह
लता सिंह के साथ जनसंपर्क यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संवाद किया और पार्टी के संदेश को पहुंचाया। जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहीं:
प्रगति आनंद, पूनम सिंह, सुलेखा कुमारी, अर्चना कुमारी, अर्चना सिंहा, सुशीला देवी, संगीता कुमारी, नीलम कुमारी, शर्मिला देवी, और पुरुष प्रतिनिधियों में रंजीत मुखिया तथा सन्नी कुमार उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भी जताई समर्थन की भावना
गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लता सिंह का स्वागत किया और जन सुराज पार्टी की पहल की सराहना की। कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अब वे भी बदलाव के पक्ष में हैं और एक नई सोच वाली राजनीति को समर्थन देना चाहते हैं।