अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।राजगीर स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 10 मई से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार की 20 सदस्यीय भारोत्तोलन टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने यह जानकारी दी।
श्री ओझा ने बताया कि दल में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के साथ दो प्रशिक्षक और दो प्रबंधक भी रहेंगे। प्रशिक्षकों में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजगीर के सहायक कोच रॉकी कुमार और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जहानाबाद के कोच गिरिजेश कुमार का नाम शामिल है। वहीं, प्रबंधक के रूप में एक्सीलेंस सेंटर राजगीर के मुख्य प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह और भागलपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय टीम के साथ रहेंगे।
महिला खिलाड़ियों का चयन:
खुशबू कुमारी (पटना),रिंकी देवी (राजगीर, नवादा),रिया सिंह (सारण),खुशी जायसवाल (बेगूसराय),अंशु कुमारी (सीतामढ़ी),जनक नंदनी (पटना),सुरुचि कुमारी (बेगूसराय),अदिति कुमारी (बेगूसराय),निधि कुमारी (बेगूसराय),वैष्णवी श्रीवास्तव (सारण)।
पुरुष खिलाड़ियों का चयन:,अभय कुमार (राजगीर, नवादा),आदित्य कुमार (सारण),नीरज कुमार,आदित्य कुमार (जहानाबाद),अनिषेक राज साहिल (जहानाबाद),अनंत देव (सारण),आदित्य राज (जहानाबाद),अमन मेहता (जहानाबाद),उज्वल सिंह (जहानाबाद)।
संघ अध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन के कोटे से जहानाबाद की मोनिका शर्मा का चयन बालिका वर्ग में किया गया है। टीम के चयन से राज्य में भारोत्तोलन खेल को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।




