संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नालंदा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित आरना मैरिज हॉल में आयोजित किया गया, जहां कायस्थ समाज के लोगों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। पूजा में कायस्थ परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान चित्रगुप्त से समाज की एकता और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वहीं, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) जया वर्मा ने समाज में चित्रगुप्त पूजा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि यह पर्व आत्ममंथन और कर्म के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
पूजा समारोह में जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, पप्पू कुमार सिन्हा, अमन कुमार सिन्हा, शंकर कुमार वर्मा, अजय कुमार सिन्हा, कार्तिक राज, श्रुति सिन्हा, नीब सिन्हा, लाला अनिल कुमार, प्रोफेसर अनिल सिम्भा, कुंदन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, नीतू सिन्हा एवं राधा सिन्हा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक भोज के साथ हुआ।

भगवान चित्रगुप्त पूजा पर उमड़ा कायस्थ समाज, श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया समारोह
Written by Subhash Rajak
Published on: