विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
राजगीर (अपना नालंदा)।राजगीर के हॉकी स्टेडियम में चल रही जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के तहत सोमवार को बालक एवं बालिका वर्ग में कुल छह मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला (बालक वर्ग): नालंदा बनाम मुंगेर
इस मुकाबले में नालंदा की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंगेर को 4-0 से हराया। मुंगेर की टीम को कई मौके मिले, लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर सकी।
दूसरा मुकाबला (बालिका वर्ग): बेगूसराय बनाम सिवान
बेगूसराय की बालिका टीम ने सिवान को 4-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला (बालक वर्ग): पटना बनाम बेगूसराय
इस रोमांचक मुकाबले में पटना की टीम ने बेगूसराय को 1-0 से हराया। बेगूसराय की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
चौथा मुकाबला (बालिका वर्ग): वैशाली बनाम मुंगेर
यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। वैशाली की टीम ने मुंगेर को 5-0 से मात दी। मुंगेर की बालिका टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
पांचवां मुकाबला (बालिका वर्ग): बक्सर बनाम पटना
बक्सर की बालिका टीम ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए पटना को 1-0 से पराजित किया।
छठा मुकाबला (बालक वर्ग): वैशाली बनाम खगड़िया
यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंततः वैशाली की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबला 17 जुलाई को
इस अवसर पर बिहार हॉकी संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हम ग्रामीण क्षेत्रों से भी होनहार खिलाड़ियों को तलाश रहे हैं जो राज्य और देश का नाम रोशन करें।
नालंदा हॉकी संघ के सचिव राहुल रंजन ने कहा कि नालंदा के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दिन पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है।