अपना नालंदा संवाददाता
इस्लामपुर। बिहार सरकार द्वारा इस्लामपुर प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में गठबंधन के घटक दलों—जदयू, भाजपा, हम और लोजपा के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
समिति में मोहम्मद तनवीर आलम को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि फूलन देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त समिति में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है:
- लक्ष्मी चंद चौरसिया
- वीरेंद्र कुमार
- मुख्तार अहमद शाह
- रिंकू देवी
- योगेंद्र कुमार चौहान
- सत्येंद्र प्रसाद
- वरुण कुमार
- उजाला सोनी
- फुलवा देवी
- राजनंदन पासवान
- मोहम्मद इम्तियाज आलम
- सुरेंद्र यादव
इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर क्षेत्र के विभिन्न नेताओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, रोहेल रंजन, इमरान जमील (कोषाध्यक्ष, वक्फ नंबर 2798), मुर्तजा हुसैन (अध्यक्ष, वक्फ नंबर 2798), हसन इमाम (मुतावली, वक्फ नंबर 720), सहान परवेज, आफताब आलम, मकसूद आलम, मो. वकील और मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन शामिल हैं।
समिति में सांसद और विधायक पदेन सदस्य होंगे। यदि कोई स्थानीय निवासी विधान पार्षद है तो वह भी पदेन सदस्य होंगे। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी पदेन सदस्य रहेंगे, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी इस समिति के सदस्य सह सचिव होंगे।