थरथरी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, कागजातों की गहन जांच से वाहन चालकों में हड़कंप

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
थरथरी ।वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को थरथरी पुलिस ने हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर थरथरी थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो दर्जन से अधिक दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान ऑनर बुक, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी, शराब के अवैध धंधे और वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए वाहन जांच अभियान में सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में खलबली मच गई है।

इस वाहन चेकिंग अभियान में दरोगा महेश राम, श्रवण कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Comment