महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी, साझा की गईं सफलता की कहानियां

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
थरथरी ।थरथरी प्रखंड के करियावां गांव संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वीपीएम प्रणय कुमार वर्मा द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 45 मिनट की एक फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें बिहार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं—जैसे कि मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका, वन स्टॉप सेंटर, और नौकरियों एवं चुनावों में महिलाओं के आरक्षण—के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी जानकारी वाले लीफलेट भी महिलाओं के बीच वितरित किए गए।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी रहीं।

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, वीपीएम प्रणय कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अर्चना कुमारी, शशि कुमारी, संजय कुमार, संजीव, विनोद, रीजा, बढन, काजल, ईसा कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment