इंडियन इंकलाब पार्टी ने विनय कुमार को नालंदा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया, संगठन विस्तार को मिलेगी गति

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ ।”हाँको रथ हम पान हैं” के नारे के साथ पान आंदोलन से जन्मी इंडियन इंकलाब पार्टी ने नालंदा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विनय कुमार को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के संस्थापक इंजीनियर आईपी गुप्ता की रणनीति के तहत संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पान ने कहा कि, “विनय कुमार एक कर्मठ, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

विनय कुमार की नियुक्ति के साथ ही नालंदा जिले के सैकड़ों लोगों ने इंडियन इंकलाब पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की, जो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन का प्रतीक है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यह नियुक्ति नालंदा जिले में पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करेगी। साथ ही, आम जनता को पार्टी के उद्देश्यों, विचारधारा और सामाजिक सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जोड़ने में सहायक होगी।

इंडियन इंकलाब पार्टी आने वाले दिनों में नालंदा जिले में जनसंपर्क और जनजागरण अभियान को तेज करने जा रही है, ताकि जनता तक सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जा सके और उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके।

पार्टी की यह पहल जिले में नए राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment