नालंदा जिला युवा कांग्रेस की बैठक में नौ प्रखंडों के कोऑर्डिनेटर नियुक्त, संगठनात्मक विस्तार पर हुआ मंथन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। नालंदा जिला युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को बिहारशरीफ में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन विधानसभा चुनावों की तैयारी तथा संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देना था। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद तथा जिला कोऑर्डिनेटर के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में नालंदा के नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रखंड कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई। नव-नियुक्त प्रखंड कोऑर्डिनेटर इस प्रकार हैं-राजगीर: निशांत कुमार,सिलाव: अनुग्रह प्रसाद,बिहारशरीफ: मोहम्मद इमरान खान,गिरियक: कौशल कुमार,हरनौत: सिक्कू कुमार,चंडी: सचिन कुमार,नगरनौसा: मोनू कुमार,नूरसराय: अभिषेक पांडे तथा बेन: अजय कुमार।
इन सभी नव-नियुक्त प्रखंड कोऑर्डिनेटरों को नालंदा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेकानंद पासवान द्वारा उनकी योग्यता एवं संगठनात्मक सक्रियता के आधार पर औपचारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव, जिला सचिव अनुग्रह प्रसाद, विवेक कुमार, नवीन कुमार सिंह, राजीव कुमार ‘मुन्ना’, नंदू पासवान, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, दिलीप कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment